नारियल तेल को खाने में करें शामिल, इस तरह कम करें शरीर की चर्बी

नारियल तेल को खाने में करें शामिल, इस तरह कम करें शरीर की चर्बी

सेहतराग टीम

नारियल का तेल हर घर में आसानी से उपलब्ध होता है। यह न केवल खाने का स्वाद बढ़ाने का कार्य करता है बल्कि बढे हुए वजन कम करने काफी सहायक है। अगर आप भोजन के प्रति जागरूक हैं और अपने वजन को लेकर हमेशा चिंतिंत रहते हैं तो जरूरत है अपने खाने के तेल को बदलने की। इससे होने वाले लाभ इस प्रकार हैं।

  • नारियल का तेल आसानी से पच जाता है क्योंकि इसमें कम फैटी एसिड पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर में चर्बी इकठ्ठी नहीं हो पाती।
  • नारियल तेल में पाया जाने वाला ट्राइग्लिसरायड शरीर के मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाता है, जो फैटी एसिड को ऊर्जा में बदल देता है।
  • नारियल के तेल का सेवन कर आप अपनी बार-बार भूख लगने की आदत को भी शांत कर सकते हैं। इस तेल में कबोहाइड्रेट और कैलोरी अधिक होती हैं, जो भूख को नियंत्रित करने सहायक होतें हैं।
  • अगर आप अपने आहार को किसी अन्य तेल में तलने की बजाय सिर्फ नारियल तेल में तलेगें तो ज्यादा आसानी से वजन कम होगा।
  • अगर आपको अपना मेटाबॉलिज्म बढ़ाना है और वजन कम करना है तो एक चम्मच तेल को गरम पानी मे मिलाएं। इस पेय को कसरत से पहले पिएं। आप जड़ी ही अपना वजन कम कर लेगें।
  • नारियल का तेल पाचन क्रिया को धीमा कर देता है, जिससे भोजन को पचने में समय लगता है और भूख क म लगती है इसके अलावा यह रक्त में ग्लूकोज को नियंत्रित करने में भी सहायक है।
  • कैंडिडा एक तरह का यीस्ट है, जो वजन बढ़ाने, भूख पैदा करने और थकान बढ़ाने का काम करता है। पर नारियल तेल के सेवन से इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है।
  • अगर आपको ज्यादा-ज्यादा नारियल के तेल फायदा उठाना है तो अनरिफाइंड तेल या फिर जैविक तेल का ही प्रयोग करें।

(इस आलेख को डॉ. अनिल चतुर्वेदी द्वारा लिखी गयी किताब WEIGHT LOSS के 101 टिप्स से लिया गया है।)

 

इसे भी पढ़ें-

पावर डाइट से घटाएं वजन

प्रदूषित हवा से भी हो सकते हैं मोटापे के शिकार :रिसर्च

एयरोबिक्स से घटाएं अपना वजन, लेकिन करते समय बरतें ये सावधानियां

हर प्रयास के बाद भी न घटे वजन तो ये हो सकती है वजह

सरसों, नारियल या मूंगफली, कौन से तेल में पकाएं खाना

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।